Saturday, February 11, 2012

JanSabha
एक नेता बलात्कार करता है और बाद में अपने बचाव में खुद को नपुंसक बताता है। एक नेता की उम्र 80 साल से ज्यादा है लेकिन अश्लील विडियो में नजर आता है और एक युवा उसे अपना पिता साबित करने के लिए कोर्ट तक जाता है। कुछ नेता ऐसे हैं जो विधानसभा में ही अश्लील क्लिप देखते पकड़े जाते हैं। यह मसला मॉरल पुलिसिंग का नहीं है, न ही किसी के व्यक्तिगत जीवन में हमें झांकने का अधिकार है लेकिन सार्वजनिक पदों पर बैठे लोग अपने पद या ताकत का इस्तेमाल किस तरह करते हैं, उसका उदाहरण है। ताकत भ्रष्ट बनाती है, इसलिए ताकत आम लोगों के हाथ में देनी होगी। साथ ही, मानसिक और सामाजिक रूप से भ्रष्ट लोगों को हटाना होगा, उनकी जगह नए लोगों को सामने लाना होगा।

No comments:

Post a Comment